*हिंदु धर्म, महिला, दलित आदि का पक्ष लेना होगा l*
हिंदु धर्म, महिला, दलित आदि का पक्ष लेना होगा l मानवता एक सर्वव्यापी सिद्धांत है । जिसका पालन पूरी दुनिया को करना चाहिए। लेकिन जब तक कुछ वर्गों का शोषण हो रहा है, कुछ के साथ भेदभाव हो रहा है, कुछ धर्म दूसरों को खत्म करके दुनिया को अपने नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे हैं, और कुछ नव-साम्राज्यवाद को दुनिया में लाने का प्रयास कर रहे हैं; तब तक हमें पक्ष लेना होगा और संभावित पीड़ितों को बचाना होगा। हमें बुराई के खिलाफ लड़ना भी होगा, या कम से कम लड़नेवालों का समर्थन करना होगा। उदाहरण के लिए: चाहे भारतीय दलित हों, अमेरिकी अश्वेत हों, भारत के हिंदू हों, विश्व की महिलाएं हों, वेनेजुएला जैसे छोटे देश हों... हम उनके लिए लड़ेंगे या उनके संघर्षों का समर्थन करेंगे। सभी प्रकार के शोषण, भेदभाव, धर्म विस्तार, जिहाद और साम्राज्यवाद को ना कहें। आज के 2026 के युद्ध जैसी स्थितियों में, जहां लालच, राजनीतिक सत्ता और धर्म जैसे कई कारक एक साथ हावी हो रहे हैं; हमें किसी न किसी का पक्ष लेना आसान नहीं है । शांति, प्रेम और समृद्धि की दुनिया का रास्ता लंबा है। इस ...