Posts

Showing posts with the label varsha rutucharya

वर्षा ऋतु चर्या. how should we behave and eat in monsoon season.

Image
वर्षा ऋतु चर्या भाइयों और बहनों अब वर्षा ऋतु की बेला आन खड़ी है । इच्छा करते है कि अच्छी खासी बारिश हो और धरती सुजलाम सुफलाम हो । इस ऋतु में कैसी चर्या होनी चाहिए - इस बातका मार्गदर्शन आचार्र्योने बहुत पहले ही आयुर्वेद ग्रंथो में कर के रखा है ।  वर्षा ऋतु में दो तीन बातें हो जाती है जल अम्ल स्वभावी बन जाती है - इस कारण अग्नि यानी पाचन शक्ति कम हो जाती है । इसीलिये हमे चाहिये कि भोजन हल्का और सुपाच्य हो । जो चीजे गुरु है यानी मिठाई, तलेली चीजे, फास्ट फूड - जंक फूड इनके सेवन से दूर ही रहे । जल के अमल स्वभाव होने के कारण और दूषित होने के कारण पानी उबाल कर पिये । भूख अच्छे से लगे इसलिये सोंठ जीरा जैसे पदार्थोंसे युक्त सूप का प्रयोग करे । ये सुप सब्जी का हो या मोंग का भी हो सकता है ।  हमे अपने आप को बाहर जाते वक्त भीगे ना इस बात की व्यवस्था रखनी चाहिए । छाता अक्सर साथ रखे । भीगते है तो तुरंत अपने बदन; विशेष कर के बाल सूखा लेने चहिये । बाल में पानी रहता है तो खांसी सर्दी होने की सम्भावना ज्यादा रहती है । भीगते है तो सबसे ज्यादा उपयुक्त  वनस्पति है तुलसी के पत्ते । आप भीगे ना भीग...