Posts

Showing posts with the label चिंतामुक्त

उपनिषद ज्ञान भाग ~ १० Upanishada wisdom for all.

Image
उपनिषद ज्ञान भाग ~ १० इशोपनिषद श्लोक ८ ^  ☆ थोड़ा बचा हुआ विवरण बता रहा हूं :  ■ विष्णु सहस्त्रनाम के छठे श्लोक में अज्ञात नाम के ऋषि मुनि कहते हैं कि; वह विश्वकर्मा है - उसके कर्म से ही यह पूरा विश्व प्रकट हुआ है , निर्मित हुआ है ।  ● और फिर हमारे ज्ञानेश्वर माऊली उनकी किताब अमृतानुभव में कहते है की; वही शिव तत्व है जिसे हम आत्मतत्व कहते है; वही पलट कर शक्ति के रूप में अपनी लीला / माया दिखता है । और तब ही यह संपूर्ण प्रकृति का विकास होता है ।  ● इसीलिए विष्णु सहस्त्रनाम के पहले श्लोक में उसे विश्व, विष्णु मतलब : ऑल परवेडिंग व पूरा यूनिवर्स कहा है । ■ और कहते हैं यह सृष्टि की निर्मिती, उसका भरण पोषण और उसका विनाश मतलब आदि मध्य अंत ये जो सब तीनों बातें हैं ; जिन्हें करने वाले हैं ब्रह्मा विष्णु और महेश हैं; उन सबका मिलकर जो कार्य है वह इस परब्रह्म का ही तो है । ¤《 वैसे तो वह निर्गुण निराकार होने के कारण कुछ करता नहीं है पर मानते हैं कि वो करता है; ताकि हमें अहंकार ना हो । विरुद्ध बातें एक साथ समझना थोड़ा मुश्किल तो है; लेकिन बहुत गहरी सोच करते जाओगे ...

उपनिषद ग्यान भाग ~ ९ Upanishad wisdom 9

Image
उपनिषद ज्ञान भाग ~ ९ ■ इस विषय का वीडियो मेरे यूट्यूब चैनल पर देखना ना भूले क्योंकि उस वीडियो को देखकर इस विषय का बहुत आनंद और उत्साह आपको मिलेगा । स॒पर्यगाच्छक्रमकायमव्रणमस्नाविरम् शुद्धमपापविद्धम्‌ । कविर्मनिषी परिभूः स्वथंभूर्याथातथ्यतोऽर्थान्व्यदधाच्छाश्वतीभ्यः समाभ्यः ।। ८॥  इशोपनिषद । ■ इस श्लोक में परब्रम्ह का संपूर्ण वर्णन किया है । अर्थ : ●  वह ( परब्रम्ह ) सब जगह रहता है । वह शुद्धता / purity की चरम-सीमा है । वह तेजस्वी और चमकदार है । इस रूप का ज्ञान पाकर शांत बैठकर ध्यान मे उसे महसूस करके भरपूर आनंद की अनुभूति होती है ।  ● उसको body नहीं, body नही तो जख्म कहां ? नस-नाडी कहां ?   It's above bodily elements . ● वह शुद्ध है = pure है । वह “पापरहित' है क्यों की वह कभी गलत काम कर ही नहीं सकता । ● वह " कवि " है = वेद काव्य का निर्माण करता है ।  वह " मनीषी " है  = हमारे मन का वही मालिक है स्वामी है ।  ● वह सब जगह मौजूद है  और वह " स्वयंभू " है मतलब कोई उसे पैदा नहीं करता ।  ● जो भी हमारे सारे व्यवहार है; उनका कंट्रोल वही करता है ...